फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Mayor Election AAP and BJP have not decided names of candidates two days are left

MCD Mayor Election: 'आप' और भाजपा ने तय नहीं किए प्रत्याशियों के नाम, नामांकन के लिए अब बचे महज दो दिन

Sun, 16 Apr 2023 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, मेयर शैली ओबरॉय ही फिर से आप पार्टी की प्रत्याशी होंगी। माना जा रहा है कि दोनों ही दल आखिरी तारीख को ही नामांकन कराएंगे।

विज्ञापन
MCD Mayor Election AAP and BJP have not decided names of candidates two days are left
Civic center - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेयर चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन के लिए दो दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी और भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी दोनों पार्टियां आखिरी दिन मंगलवार को ही नामांकन करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, मेयर शैली ओबरॉय ही फिर से आप पार्टी की प्रत्याशी होंगी। आप की तरफ से नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी का नामांकन होगा।

विज्ञापन

वहीं, मेयर शैली ओबरॉय यदि फिर से प्रत्याशी होंगी तो चुनाव कराने के लिए एलजी कार्यालय से पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। आम आदमी पार्टी ने पहले ही इसके लिए डिप्टी मेयर आले इकबाल के नाम का सुझाव दिया है, लेकिन इस विषय पर आखिरी फैसला एलजी कार्यालय से ही होगा। यदि आप की उम्मीद के मुताबिक इस बार पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई तो सदन में फिर से टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के वरिष्ठ नेताओं को परेशान कर रही मोदी सरकार: शैली
केजरीवाल को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर बुलाए जाने के खिलाफ मेयर ने हनुमान मूर्ति पंचकुइयां रोड पर समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। यहां पर मेयर की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। इसके बाद मेयर आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। शैली ओबरॉय ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। दिल्ली में किए गए कार्यों के दम पर आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। पूरे देश में तेजी से आप की विकास की विचारधारा फैल रही है। इससे डरकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मोदी सरकार परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed