फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD fixes rates for the entire funeral process at its crematoriums

दिल्ली में अंतिम संस्कार का रेट तय: 500 में दाह संस्कार, 350 में जमा होंगी अस्थियां; श्मशान घाटों पर लगी सूची

Fri, 13 Sep 2024 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Sep 2024 09:44 PM IST
सार

एमसीडी ने लकड़ी प्रति क्विंटल 700 रुपये, सीएनजी संस्कार 1500 रुपये, इलेक्ट्रिक संस्कार 500 रुपये, संस्कार (पंडित चार्ज) 500 रुपये, अस्थियां एकत्र 350 रुपये, बच्चे का संस्कार (दफनाना) 300 रुपये, मेंटेनेंस कंट्रीब्यूशन 150 रुपये, शव वाहन (निगम क्षेत्र) 500 रुपये, शव वाहन (निगम क्षेत्र से बाहर) 800 रुपये तय किए हैं।

विज्ञापन
MCD fixes rates for the entire funeral process at its crematoriums
दिल्ली में अंतिम संस्कार का रेट तय - फोटो : adobe

विस्तार

एमसीडी ने अपने श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया के लिए दरें तय की हैं। इस संबंध में उसने सभी श्मशान घाटों पर दरों की सूची लगा दी है। श्मशान घाटों में दाह संस्कार कराने वाले पंडितों के लिए 500 रुपये की राशि तय की है, जबकि अस्थियां एकत्रित करने वाले को 350 रुपये देने का प्रावधान किया है। दरअसल श्मशान घाटों में इन दोनों मामलों में लोगों व पंडितों के बीच झगड़े होने के मामले सामने आ रहे थे।

विज्ञापन

एमसीडी के अधीन निगम बोध घाट, सराय काले खां, पंजाबी बाग, ग्रीन पार्क, पंचकुइयां रोड, सुभाष नगर, द्वारका आदि जगह श्मशान घाटों पर रोजाना सैकड़ों शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इस दौरान पंडितों और दाह संस्कार कराने आने वाले लोगों के बीच दक्षिणा को लेकर छींटाकशी होने के मामले प्रकाश में आते हैं। इस बारे में एमसीडी के पास भी कई बार शिकायत आई। इस कारण एमसीडी ने इस समस्या का समाधान करने के लिए एक राशि तय कर दी थी, लेकिन श्मशान घाटों पर इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था। इस कारण एमसीडी ने अब सभी श्मशान घाटों पर तय की गई राशि की सूची लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी ने लकड़ी प्रति क्विंटल 700 रुपये, सीएनजी संस्कार 1500 रुपये, इलेक्ट्रिक संस्कार 500 रुपये, संस्कार (पंडित चार्ज) 500 रुपये, अस्थियां एकत्र 350 रुपये, बच्चे का संस्कार (दफनाना) 300 रुपये, मेंटेनेंस कंट्रीब्यूशन 150 रुपये, शव वाहन (निगम क्षेत्र) 500 रुपये, शव वाहन (निगम क्षेत्र से बाहर) 800 रुपये तय किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed