{"_id":"63905bcea3dfb25a5b47fa99","slug":"mcd-election-result-bjp-leaders-claimed-to-make-their-mayor-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election Result: भाजपा नेताओं ने मेयर अपना होने का दावा किया, क्या है इसकी वजह, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election Result: भाजपा नेताओं ने मेयर अपना होने का दावा किया, क्या है इसकी वजह, जानें
Wed, 07 Dec 2022 03:02 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 07 Dec 2022 03:02 PM IST
सार
एमसीडी चुनाव में दल-बदल कानून लागू नहीं होता है। इससे चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस या भाजपा के नेता जो पार्षद बन गए हैं, भाजपा उन्हें शामिल करने की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन
भाजपा समर्थक जश्न मनाते हुए
- फोटो : शुभम बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (आप) निर्णायक बढ़त बना चुकी है। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि एमसीडी में मेयर उनका ही होगा। आखिर क्या कारण है कि भाजपा नेता इतने आत्मविश्वास से यह दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़ा कारण इसके पीछे यह है कि एमसीडी चुनाव में दल-बदल कानून लागू नहीं होता है। इससे चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस या भाजपा के नेता जो पार्षद बन गए हैं, भाजपा उन्हें शामिल करने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों को भी जोड़ने के लिए जुगत भिड़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली भाजपा के कई नेता, मसलन- तजिंदर पाल सिंह बग्गा, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर बयान दिया है कि मेयर भाजपा का ही बनेगा।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मेयर तो भाजपा का ही बनेगा। केजरीवाल जी जो 220 सीटों का दावा कर रहे थे… आज के रुझान देखकर उनके हौसले पस्त हो गए हैं। क्योंकि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर भाजपा में विश्वास जताया है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी ट्वीट कर दावा किया कि इस बार फिर एमसीडी में दिल्ली में भाजपा का मेयर बनने वाला है।