{"_id":"6368d69ee4dc6a6bca7baece","slug":"mcd-election-ex-aap-councilors-protest-at-party-headquarters-before-ticket-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election: आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे से पहले ही हंगामा, मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election: आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे से पहले ही हंगामा, मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Mon, 07 Nov 2022 03:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:27 PM IST
सार
पूर्व पार्षदों ने प्रेम चौहान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मांग की है कि आगामी एमसीडी चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदिल अहमद खान ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पार्टी के पूर्व पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे से पहले ही पार्टी में असंतोष उभरने लगा है। पार्टी के पूर्व पार्षदों ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर साउथ एमसीडी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्व पार्षदों ने प्रेम चौहान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मांग की है कि आगामी एमसीडी चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदिल अहमद खान ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
आदिल अहमद खान ने विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षदों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि असंतुष्ट कार्यकर्ताओं की बात को सुना जाएगा।
विज्ञापन