फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mcd Election BJP started new campaign against Aam Aadmi Party

MCD चुनाव में BJP का नया दांव: AAP के खिलाफ उतारेगी 'दिल्ली का लड़का', आठ साल के कामकाज की लेगा खबर

Mon, 28 Nov 2022 04:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Nov 2022 04:26 AM IST
सार

भाजपा की नगर निगम चुनाव कमेटी के प्रमुख आशीष सूद ने इस कैंपेन को लांच किया। सूद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पेड कैंपेन के जवाब में इसे शुरू किया गया है। जो दिल्लीवासियों को बताएगा कि खोखले प्रचार से केजरीवाल किस तरह से धोखा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Mcd Election BJP started new campaign against Aam Aadmi Party
अरविंद केजरीवाल, आदेश गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों के विरोध में एक कार्टून सीरीज उतारी है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर क्रिएटिव कैंपेन लांच किया है। दिल्ली का लड़का नाम से यह कार्टून कैरेक्टर लोगों को बताएगा कि पिछले आठ सालों में दिल्ली सरकार ने क्या किया। भाजपा के मुताबिक वह इस कैंपेन के माध्यम से दिल्ली सरकार की निष्क्रियता व भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा की नगर निगम चुनाव कमेटी के प्रमुख आशीष सूद ने इस कैंपेन को लांच किया। सूद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पेड कैंपेन के जवाब में इसे शुरू किया गया है। जो दिल्लीवासियों को बताएगा कि खोखले प्रचार से केजरीवाल किस तरह से धोखा दे रहे हैं। कोरोना काल के दौर को भी बताएगा कि जब सभी राजनीतिक दल के नेता खुद घरों में बंद हो गए थे। उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर घर-घर राशन, भोजन और मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई। 15000 पार्कों का रखरखाव किया। 

विज्ञापन

यह भी बताया जाएगा कि 3.70 लाख मुफ्त वैक्सीन देकर प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों को ना सिर्फ महामारी से बचाया, बल्कि मुफ्त राशन देकर ‘कोई भूखा ना सोए’ इस सोच को भी गंभीरता से लिया। जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कारनामों का हाल भी कार्टून कैरेक्टर बताएगा। 

विज्ञापन

केजरीवाल का केजीएफ क्या है इसे बताएगा। सूद ने कहा कि केजरीवाल को सभी गोल्ड फील्ड (केजीएफ) के रुप में मानते हैं जिसके मैनेजर सत्येंद्र जैन हैं। भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी शहजाद पूनावाला ने कहा है की अरविंद केजरीवाल के सरकारी पैसे से प्रायोजित महंगे प्रचार अभियान का जवाब भाजपा की सोशल मीडिया के द्वारा दिल्ली का लड़का देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed