{"_id":"636db08f82a30d2c1444ac22","slug":"mcd-election-2022-aap-mla-atishi-attacked-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'आप' का भाजपा पर हमला, 'पोल खुलने के डर से भाजपा ने नहीं पेश किया रिपोर्ट कार्ड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'आप' का भाजपा पर हमला, 'पोल खुलने के डर से भाजपा ने नहीं पेश किया रिपोर्ट कार्ड'
Fri, 11 Nov 2022 07:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:48 AM IST
सार
आप विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी की दिल्ली की सफाई की मुख्य जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा ने इस दिशा में कोई भी बात नहीं रखी। इसी कारण उसने अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रखा।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वचन पत्र के साथ रिपोर्ट कार्ड पोल खुलने के डर से पेश नहीं किया। भाजपा ने वर्ष 2017 किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा ने तीन कूड़े के पहाड़ दिल्ली को दिए हैं। उनके आसपास पांच किलोमीटर तक लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
आतिशी ने बताया कि भाजपा ने वर्ष 2017 में एमसीडी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और लैंडफिल साइट हटाने का वादा किया था। इसके अलावा उसने संकल्प पत्र में वादा किया था कि केंद्र सरकार से फंड लाएंगे, लेकिन एक रुपया भी नहीं लाए और पांच साल में ढलाव मुक्त दिल्ली देने के बजाय कचरा युक्त दिल्ली दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एमसीडी की दिल्ली की सफाई की मुख्य जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा ने इस दिशा में कोई भी बात नहीं रखी। इसी कारण उसने अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रखा।
विज्ञापन