फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election 2022 AAP MLA Atishi attacked BJP

Delhi: 'आप' का भाजपा पर हमला, 'पोल खुलने के डर से भाजपा ने नहीं पेश किया रिपोर्ट कार्ड'

Fri, 11 Nov 2022 07:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Nov 2022 07:48 AM IST
सार

आप विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी की दिल्ली की सफाई की मुख्य जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा ने इस दिशा में कोई भी बात नहीं रखी। इसी कारण उसने अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रखा।

विज्ञापन
MCD Election 2022 AAP MLA Atishi attacked BJP
आप विधायक आतिशी - फोटो : ANI

विस्तार

आप विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वचन पत्र के साथ रिपोर्ट कार्ड पोल खुलने के डर से पेश नहीं किया। भाजपा ने वर्ष 2017 किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा ने तीन कूड़े के पहाड़ दिल्ली को दिए हैं। उनके आसपास पांच किलोमीटर तक लोगों का जीना दूभर हो गया है।

विज्ञापन


आतिशी ने बताया कि भाजपा ने वर्ष 2017 में एमसीडी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और लैंडफिल साइट हटाने का वादा किया था। इसके अलावा उसने संकल्प पत्र में वादा किया था कि केंद्र सरकार से फंड लाएंगे, लेकिन एक रुपया भी नहीं लाए और पांच साल में ढलाव मुक्त दिल्ली देने के बजाय कचरा युक्त दिल्ली दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमसीडी की दिल्ली की सफाई की मुख्य जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा ने इस दिशा में कोई भी बात नहीं रखी। इसी कारण उसने अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed