{"_id":"636d5c2228a79f15e2617c66","slug":"mcd-election-2022-aap-keep-an-eye-on-election-activities-from-war-room-names-of-candidates-announced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election 2022: वॉर रूम से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी आप, जल्द घोषित होंगे उम्मीदवारों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election 2022: वॉर रूम से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी आप, जल्द घोषित होंगे उम्मीदवारों के नाम
Fri, 11 Nov 2022 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:46 AM IST
सार
नगर निगम चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आम आदमी पार्टी ने वॉर रूम की शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार से शुरू हुए इस वार रूम की मदद से 250 सीटों की मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
गोपाल राय ने किया वॉर रूम का उद्घाटन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आम आदमी पार्टी ने वॉर रूम की शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार से शुरू हुए इस वार रूम की मदद से 250 सीटों की मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही सभी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए कागजात तैयार करवाए जाएंगे। नामांकन के बाद सभी वार्ड पर उम्मीदवारों के प्रचार सहित अन्य गतिविधियों पर यहीं से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने वॉर रूम के उद्धाटन के दौरान कहा कि यहां से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम होगा। चुनाव से जुड़े सभी 10 गतिविधियों के प्रमुख यहां काम करेंगे। जमीनी स्तर पर 14 जिलों के अनुसार लोकसभा क्षेत्र स्तर पर 7 इंचार्ज बनाए गए हैं, जो ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। ‘आप’ के सभी जनसंवादों का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने सहित अन्य गतिविधियों को वॉर रूम से मॉनिटर किया जाएगा।
विज्ञापन
गोपाल राय ने कहा कि 250 सीटों पर सफलतापूर्वक नॉमिनेशन के लिए वकीलों की एक सेंट्रल टीम बना रहे हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक वकील नियुक्त जा रहा है। निगम चुनाव को लेकर दिल्ली में 13.5 हजार से ज्यादा बूथों पर ‘आप’ का जनसंवाद चल रहा है।
विज्ञापन
जल्द जारी होगी स्टार प्रचारकों की यूची गोपाल राय ने कहा कि चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर अलग-अलग नेता चुनाव में स्टार प्रचार होंगे। जल्द ही इन सभी के नामों की सूची जारी की जाएगी।
हर उम्मीदवार पर रहेगी नजर
गोपाल राय ने कहा कि चयनित सभी उम्मीदवारों पर पार्टी नजर रखेगी। हर वार्ड पर एक इंचार्ज होगा जो इस वॉर रूम से जुड़ा होगा। सभी इंचार्ज ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। ये चुनाव में उम्मीदवार के प्रचार अभियान, विरोध उम्मीदवार के अभियान की जानकारी पार्टी को देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी 10 बिंदुओं को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ेगी।
इस तरह से काम करेगा वार रूम
वार रूम पूरे चुनाव प्रचार, नामांकन दाखिल करवाने से लेकर उम्मीदवार का प्रचार अभियान, बूथ मैनेजमेंट, उम्मीदवार को समर्थन दिलाने के लिए लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के साथ जगहों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर कैंपेन की मॉनिटरिंग भी वार रूम से होगी।