{"_id":"6910d2228c29ff8adb06fbf6","slug":"mcd-by-elections-bjp-releases-list-of-candidates-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD By Elections: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, एक पूर्व पार्षद और 11 नए चेहरों को दिया मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD By Elections: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, एक पूर्व पार्षद और 11 नए चेहरों को दिया मौका
Sun, 09 Nov 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:12 PM IST
सार
भाजपा ने अपनी सूची में 11 नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि चांदनी चौक वार्ड में पूर्व पार्षद सुमन गुप्ता मैदान में उतारा गया है। वह वर्ष 2007 में पार्षद बने थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी उपचुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को देर रात अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में इस बार महिलाओं की बल्ले-बल्ले रही है, जहां पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, वहीं भाजपा ने तीन सामान्य वार्डों में भी महिला उम्मीदवारों को उतारकर बड़ा संदेश दिया है। इस तरह 12 में से आठ टिकट महिलाओं को दिए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने अपनी सूची में 11 नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि चांदनी चौक वार्ड में पूर्व पार्षद सुमन गुप्ता मैदान में उतारा गया है। वह वर्ष 2007 में पार्षद बने थे। इसके बाद वह वर्ष 2013, 2015 व 2020 में चांदनी चौक से विधायक का चुनाव लड़े, लेकिन तीनों बार उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुस्लिम बहुल चांदनी महल वार्ड में हिंदू को टिकट दिया। सूत्रों के अनुसार, भाजपा मुख्यालय में पूरे दिन टिकट वितरण को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा ने सांसदों व प्रदेश चुनाव समिति के साथ उम्मीदवारों के चयन पर गहन मंथन किया। कई वार्डों में सांसदों और विधायकों के बीच मतभेद के चलते चयन प्रक्रिया लंबी खिंच गई। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद भाजपा ने अपने पैनल में कुछ अंतिम समय पर बदलाव किए।
विज्ञापन
भाजपा ने मुंडका से जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा, द्वारका-बी से मनीषा राजपाल सहरावत, दिचाऊ कलां से रेखा रानी, नारायणा से डॉ. चन्द्रकान्ता शिवानी, दक्षिणपुरी से रोहिणी राज, संगम विहार-ए से शुभ्रजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और बिनोद नगर से सरला चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इन वार्डों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के आठ विधायकों के वार्ड शामिल है, जबकि एक वार्ड पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत का वार्ड है। उनके विधायक व सांसद के बनने के कारण इन वार्डों में उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन