{"_id":"cac1f8b5231960b4f3ebe9bd626ab10a","slug":"mca-intoxicating-drink-cold-drinks-raping-kichhatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एमसीए की छात्रा से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एमसीए की छात्रा से रेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद एमसीए छात्रा से रेप का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के सिपाही पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि इंजीनियर कोचिंग जा रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाकर अपने रूम पर ले गया, जहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया।
आरोप है कि इंजीनियर ने छात्रा को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
कविनगर एसएचओ उमेद यादव ने बताया कि पीड़िता एमसीए कर रही है। जबकि आरोपी दीपक वर्मा बीटेक कर निजी कंपनी में जॉब कर रहा है।
दोनों के पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी राजनगर स्थित कोचिंग सेंटर के लिए आटो से निकली थी।
रास्ते में आरोपी ने पीड़िता को बाइक पर लिफ्ट दी। जान पहचान होने के कारण छात्रा ने लिफ्ट ले ली, लेकिन आरोपी उसे शास्त्रीनगर स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और रेप किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट की और परिजनों को बताने पर इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ कविनगर ने बताया कि दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मॉलकर्मी ने किया किशोरी से रेप
विजय नगर निवासी किशोरी से मॉलकर्मी ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी ईद के दिन बहनों के साथ एमएमएक्स मॉल में घूमने गई थी।
वहीं उसकी पहचान फूड कोर्ट में काम करने वाले कपिल से हुई। दोनों ने एक दूसरे को फोन नंबर दिए। छह अगस्त की सुबह किशोरी सीमापुरी निवासी अपनी बड़ी बहन के पास जाने के लिए निकली लेकिन वहां नहीं पहुंची।
बृहस्पतिवार रात वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां कमरे में बंद कर दो दिन तक उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने बताया कि कपिल मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वह साहिबाबाद में किराये के मकान में रहता है। एसएचओ ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।