जब मैकडोनल्ड्स के बर्गर खाने पहुंचे लोग तो ताला लटका देख किया ये काम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फास्ट फूड चेन मैकडोनल्ड्स के रेस्तरां बंद होने से शुक्रवार को ग्राहकों को काफी मायूसी हुई। जानकारी न होने से रेस्तरां तक पहुंचने के बाद उन्हें मजबूरन वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि अब खाने के लिए दूसरा ठिकाना ढूंढना पड़ेगा। हालांकि इसकी गारंटी नहीं होगी कि मैकडोनल्ड्स जैसा स्वादिष्ट खाना मिल सके।
लाइसेंस की अवधि खत्म होने की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली में 55 में से 43 मैकडोनल्ड्स रेस्तरां बंद कर दिए गए। इसके मूल में मैकडोनल्ड्स और उसके भारतीय साझेदार के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद था।
कनॉट प्लाजा रेस्तरां प्राइवेट लिमिटेड और मैकडोनल्ड्स के बीच भारत में रेस्तरां संचालन के लिए 50-50 फीसदी की साझेदारी है। दिल्ली के रेस्तरां को बंद करने का फैसला बोर्ड की बैठक के बाद लिया गया। इसकी सूचना मीडिया को स्काइप से दी गई थी।
ताला लटका देखकर पड़ोसियों से तहकीकात
जानकारी के अभाव में शुक्रवार को कनॉट प्लेस के रेस्तरां पर पहुंचे लोग मायूस दिखे। परमजीत सिंह ने दुकान पर ताला लटका देखकर पड़ोसियों से तहकीकात की।
रेस्तरां बंद होने की जानकारी मिलने पर वह वापस लौट गए। हालांकि रेस्तरां के बाहर नोटिस चस्पा था। दरियागंज रेस्तरां पहुंचे रमेश चंद्रा ने बताया कि दिन में यहां अच्छा खाना मिल जाता था।
स्वाद के साथ गुणवत्ता भी ठीक रहती थी। रेस्तरां बंद होने से अब दूसरी दुकान देखनी पड़ेगी। पता नहीं कि खाना ठीक मिलेगा या नहीं।