फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBBS student doing internship at Safdarjung Hospital commits suicide

Delhi: सफदरजंग अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही MBBS की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Thu, 01 Sep 2022 10:12 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 01 Sep 2022 10:12 AM IST
सार

पुलिस को छात्रा के कब्जे से सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने छात्रा के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
MBBS student doing internship at Safdarjung Hospital commits suicide
सफदरजंग अस्पताल में एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाई - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

सफदरजंग अस्पताल में गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार रात को एमबीबीएस (फाइनल ईयर) की छात्रा डॉ. रितु ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरा अंदर से बंद था। छात्रा को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को छात्रा के कब्जे से सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने छात्रा के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस परिजनों व छात्रा के साथ रह रही सहयोगियों के बयान दर्जकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार मृतका रितु (26) अपने परिवार के साथ झडौदा कलां, दिल्ली में रहती थी और सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस (फाइनल ईयर) कर रही थी। वह हॉस्टल में कमरा नंबर 510 में रह रह रही थी। वह सफदरजंग अस्पताल में इस साल अप्रैल माह से इंटर्नशिप कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार रितु डिप्रेशन से गुजर रही थी। वह ज्यादातर अकेली रहती थी और कुछ दिनों से बात करना बंद कर दिया था। रात को खाना खाकर वह पढ़ते-पढ़ते सो गई। साथ रहने वाली छात्रा ने बताया कि रात करीब 3.30 बजे उसकी आंख खुली तो रितु ने दुपट्टे के जरिए पंखे से फांसी लगा रखी थी। छात्रा ने इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी।

पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे से डिप्रेशन की दवाईयां व सुसाइड नोट बरामद हुआ है। दवाईयों के दो खाली पत्ते मिले हैं। सुसाइड नोट एक डायरी के पन्ने पर लिखा हुआ था। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंच गए थे। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डाक्टर रितु के कमरे से डायरी में कुछ लाइन का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। उसने अपने सुसाइड नोट में 31 अगस्त का जिक्र किया है। उसने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि 31 अगस्त मेरे जीवन में अर्थहीन, बेकार, विषाक्त व प्रेमहीन है। में अपने जीवन में किसी भी खुशी के लायक नहीं हूं। चाहे में कितनी भी कोशिश कर लूं, लेकिन मेरे साथ कभी कुछ भी अच्छा नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुसाइड नोट से पता लग रहा है कि छात्रा अवसाद में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed