पॉश इलाके के घर में एमबीए छात्रा की हत्या, घर में मौजूद परिजनों को भनक तक नहीं
घर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या
द्वारका का मामला, मारपीट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका की एक पॉश सोसायटी में घर के अंदर एक एमबीए छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की शिनाख्त स्वेता (29) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, स्वेता अपने परिजनों के साथ सेक्टर-6 द्वारका स्थित कामाक्षी अपार्टमेंट में रहती थी।
परिवार में उसके पिता बलवान सिंह और मां है। भाई और भाभी कामकाजी हैं और वह अलग रहते हैं। स्वेता एमबीए करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके पिता एयरलाइंस के वरिष्ठ पद से रिटायर होकर निजी एयरलाइंस से जुड़े हैं।
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार (21 जुलाई) को पुलिस को अस्पताल से स्वेता की मौत के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि स्वेता के चेहरे और गले पर निशान हैं और उसके नाक से खून निकल रहा था।
मेडिकल जांच में उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने हत्या से पूर्व स्वेता के साथ मारपीट की है।
पुलिस ने स्वेता के घर पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की घर में फ्रेंडली इंट्री हुई है। घटना के समय उसके परिजन घर में ही थे। स्वेता के पिता ने ही बिना पुलिस को सूचना दिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पूछताछ में पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।