फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBA student hanged himself in Delhi

सनसनीखेज: जामिया यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था छात्र, फ्लैट में ऐसे हाल में मिली लाश

Mon, 10 Apr 2023 05:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Apr 2023 05:54 AM IST
सार

दिल्ली में एमबीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फ्लैट से उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
MBA student hanged himself in Delhi
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर इलाके के गफ्फूर नगर में जामिया के एमबीए छात्र ने शुक्रवार को अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उसे कमरे में फंदे से लटके देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पंखे के हुक से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त इबादुद्दीन (25) के रूप में हुई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। खबर मिलने के बाद परिवार शनिवार को दिल्ली पहुंच गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


छात्र का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इसकी सीडीआर निकलवाई जा रही है। वहीं उसके दोस्तों व बिल्डिंग में रहने वाले बाकी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मूलरूप से पटना का रहने वाला इबादुद्दीन अकेला फ्लैट लेकर गफ्फूर नगर की एक बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था। पड़ोसी आमान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को रोजा इफ्तारी के समय उसके फ्लैट का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों ने झांककर देखा तो वह फंदे से लटका था। माना जा रहा है कि इबादुद्दीन ने डिप्रेशन की वजह से यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed