फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor elections likely to be postponed till April

MCD Mayor: मेयर चुनाव अप्रैल तक टलने के आसार, चुनाव के लिए सदन की बैठक जल्द होने की संभावना नहीं

Thu, 26 Jan 2023 04:21 AM IST
आकाश दुबे विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Jan 2023 04:21 AM IST
सार

महापौर का चुनाव कराने के लिए एमसीडी की ओर से सदन की बैठक बुलाने के संबंध में तिथि तय कराने के लिए बुधवार को पहल नहीं की गई। गणतंत्र दिवस के कारण सिविक सेंटर को दोपहर में सील करने के कारण एमसीडी में आधे दिन ही कार्य हो सका।

विज्ञापन
Mayor elections likely to be postponed till April
सदन की कार्यवाही चलती हुई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी के महापौर का चुनाव कराने के लिए सदन की अगली बैठक जल्द होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सदन की बैठक फिर से बुलाने के लिए एमसीडी व पीठासीन अधिकारी ने कोई रुचि नहीं ली है। बीते छह जनवरी को महापौर का चुनाव नहीं होनेे पर एमसीडी ने अगले कार्य दिवस को बैठक की तिथि तय कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया। वहीं, पीठासीन अधिकारी ने भी पिछली बार की तरह उपराज्यपाल से संपर्क नहीं साधा है।

विज्ञापन


महापौर का चुनाव जल्द कराने के लिए एमसीडी व पीठासीन अधिकारी के बीच बुधवार को कोई हायतौबा दिखाई नहीं दी। महापौर का चुनाव कराने के लिए एमसीडी की ओर से सदन की बैठक बुलाने के संबंध में तिथि तय कराने के लिए बुधवार को पहल नहीं की गई। गणतंत्र दिवस के कारण सिविक सेंटर को दोपहर में सील करने के कारण एमसीडी में आधे दिन ही कार्य हो सका। लिहाजा, एमसीडी के सदन की बैठक की तिथि तय कराने के लिए सोमवार को प्रक्रिया आरंभ करने की संभावना है। इसके बाद उपराज्यपाल बैठक की तिथि तय करने का निर्णय लेंगे। उधर, पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने भी सदन की बैठक में मंगलवार को महापौर का चुनाव नहीं होने के बारे में बताने के लिए उपराज्यपाल के यहां संपर्क नहीं साधा है। वह भी अगले सप्ताह ही उपराज्यपाल को पूरी स्थिति से अवगत कराएगी।

विज्ञापन

अधिकारी जल्द बैठक बुलाने के पक्ष में नहीं
दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि एमसीडी के अधिकारी अब जल्द सदन की बैठक बुलाने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि फरवरी माह में किसी तरह महापौर का चुनाव करा देेने के बाद भी हंगामे से राहत मिलनी असंभव है, क्योंकि अप्रैल माह में फिर महापौर का चुनाव होना है और उस दौरान भी इसी तरह टकराव होने की आशंका रहेगी। इस कारण लगातार टकराव होने की नौबत को टालने के लिए अप्रैल माह में ही सदन की बैठक बुलाई जानी चाहिए। इस बारे में वे उपराज्यपाल सचिवालय से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह करेंगे। इसके अलावा अधिकारी बताएंगे कि फरवरी माह में सदन की बैठक में चुनाव होने की स्थिति में नए महापौर को दो माह का भी कार्यकाल नहीं मिलेगा। वर्ष 1997 में एमसीडी के चुनाव फरवरी माह में हुए थे, लेकिन उस दौरान तत्काल महापौर का चुनाव नहीं कराया गया था, क्योंकि महापौर को एक साल के बजाय डेढ़ माह का कार्यकाल मिल रहा था। इस कारण तब अप्रैल माह में सदन की बैठक कराई गई थी।

15 दिन से पहले नहीं हो सकती बैठक
एमसीडी की ओर से सदन की बैठक की तिथि तय कराने की पहल सोमवार को करने की स्थिति में करीब 15 दिन बाद महापौर का चुनाव हो पाएगा, क्योंकि एमसीडी सचिवालय से आयुक्त के पास फाइल जाएगी और वहां से दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग में फाइल भेजी जाएगी। शहरी विकास विभाग पिछली बार की तरह फाइल का अध्ययन करने के बाद उसमें कुछ संशोधन करके उसे उपराज्यपाल सचिवालय भेजेगा। इस प्रक्रिया में एक सप्ताह लगने की संभावना है। उपराज्यपाल भी सदन की बैठक तत्काल करने के निर्देश नहीं देंगे, क्योंकि बैठक की तैयारी के संबंध में एमसीडी को एक सप्ताह की आवश्यकता चाहिए। इस कारण उपराज्यपाल भी एक सप्ताह बाद की तिथि तय करेंगे। छह जनवरी को सदन में हंगामा होने के बाद भी तत्काल की बजाय 17 दिन बाद बैठक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed