मायावती की बधाई वाले होर्डिंग पर भड़के रोजेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर माहे-रमजान और ईद की मुबारकबाद के लगे एक होर्डिंग पर मंगलवार को ‘हंगामा’ खड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में यह व्हाट्स एप पर वायरल हो गया।
वजह यह थी कि होर्डिंग पर सजदा कर रहे नमाज़ियों की फोटो के ऊपर पूर्व यूपी सीएम मायावती का हाथ उठाकर अभिनंदन करते हुए फोटो लगी है।
होर्डिंग इस तरह बनाया गया है कि पूर्व सीएम की चप्पलें नमाज़ियों के सिर पर दिख रही हैं। लोगों ने व्हाट्स एप पर इसका विरोध शुरू किया तो लोनी के बसपा विधायक जाकिर अली ने होर्डिंग बनाने वाले की गलती बताकर इसे हटवा दिया।
वॉट्सऐप पर डालते ही तस्वीर हुई वायरल
लोनी विधायक जाकिर अली सालों से रमजान के महीने में हर रोज लोगों को रोजा इफ्तार कराते हैं।
हाल ही में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर उनके पुराने ऑफिस के पास एक होर्डिंग लगवाया गया, जिसमें रमजान और ईद की मुबारकबाद के अलावा रोजेदारों को इफ्तार की जगह बताने के लिए ऐरो बना है।
मंगलवार को होर्डिंग की फोटो वॉट्सऐप के एक ग्रुप पर डाली गई। लोगों ने इस होर्डिंग पर विरोध जताया।
होर्डिंग बनाने वाले की गलती
लोनी बसपा विधायक जाकिर अली ने बताया कि यह होर्डिंग बनाने वाली की गलती है। होर्डिंग हटवा दिया गया है। अब होर्डिंग को सही कराकर लगवाया जाएगा।