फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam ki Jankari Weather will change in Delhi NCR due to light drizzle and wind

Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में आंधी और धूल भरी हवाएं, कुछ इलाकों बूंदाबांदी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Thu, 20 Jun 2024 01:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jun 2024 01:45 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी व बारिश की भविष्यवाणी की थी। लेकिन एक दो इलाकों में ही बूंदाबांदी हुई और दिन भर गर्म हवा चलती रहीं।

विज्ञापन
Mausam ki Jankari Weather will change in Delhi NCR due to light drizzle and wind
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रचंड गर्मी ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोहराम मचा रखा है। मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी व बारिश की भविष्यवाणी की थी। लेकिन एक दो इलाकों में ही बूंदाबांदी हुई और दिन भर गर्म हवा चलती रहीं। रात को हवाएं कुछ तेज रहीं। धूल भरी आंधी चवी। विभाग ने गुरुवार को भी आंशिक बादल छाए रहने, आंधी व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली का पीतमपुरा इलाका 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पूसा इलाके की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर ही रहा। पालम और आयानगर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। 

राजधानी में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात
दिल्ली में मंगलवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed