फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari weather will be pleasant in Delhi-NCR for a week

Mausam Ki Jankari : दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, NCR में भी माहौल, हफ्ते भर रहेगा मौसम सुहाना

Thu, 22 Jun 2023 06:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 06:16 AM IST
सार

एनसीआर में भी बारिश का माहौल है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम सुहाना रहेगा। 

विज्ञापन
mausam ki jankari weather will be pleasant in Delhi-NCR for a week
कर्तव्य पथ पर बारिश... - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। एनसीआर में भी बारिश का माहौल है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो चुकी है। मौसम विभाग ने सवेरे ही हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया था। क्षेत्रीय  मौसम विभाग ने सवेरे साढ़े चार बजे के आसपास बताया था कि बवाना, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड और नेहरू स्टेडियम के आसपास अगले 2 घंटों के दौरान हल्की बारिश होगी।  

विज्ञापन

 

राजधानी में बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली हुई है। कुछ इलाकों में हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में एक सप्ताह तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने के संकेत दिए हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं 25 जून के बाद तापमान में भी गिरावट होगी और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 22 से 24 जून तक बूंदाबांदी होने व 25 से 27 जून तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम का यह मिजाज चक्रवाती तूफान बिपरजॉय व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय बारिश हुई। मुंगेशपुर में 28 मिमी व नजफगढ़ में 23 मिमी, जाफरपुर में 06.0 मिमी, व पीतमपुरा में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed