फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari weather update today delhi ncr imd yellow alert

कब निकलेगी धूप: दिल्ली में ठंड का येलो अलर्ट, उड़ानों पर कोहरे की मार, ट्रेनों में देरी; 26 तक ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 23 Jan 2024 11:16 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 11:16 AM IST
सार

दिल्ली और एनसीआर में मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी कर दी गई है। मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोहरे की वजह से ट्रेनों और उड़ानों की रफ्तार थमी हुई है। नोएडा के कई इलाकों में सुबह कोहरा नजर आया।

विज्ञापन
mausam ki jankari weather update today delhi ncr imd yellow alert
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में कड़ाके की ठंड का जारी है। मौसम की वजह से आने-जाने वाली उड़ानों और ट्रेन यातायात्र पर खासा असर देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन


दिल्ली ने न्यूनत्म तापमान
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

उड़ानें और ट्रेनों पर कोहरे की मार
कोहरे की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। वहीं दूसरी तरफ 28 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से पांच घंटे या उससे अधिक की देरी से हैं। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, आज़मगढ़-दिल्ली जेएन कैफियत एक्सप्रेस, बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से है।

दिल्ली में 26 तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस तक कोहरे की भविष्यवाणी की है। वहीं 27 और 28 जनवरी को भी कोहरा छा सकता है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। आईएमडी ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। 

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिन के समय मौसम सर्द होगा। वहीं, मौसम साफ रहने से रात भी सर्द होगी। हालांकि, तापमान में मामूली बढ़त का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

बीते सोमवार को ऐसा रहा मौसम
वहीं, सोमवार को हवाओं की दिशाओं में आए बदलाव और दिन में खिली हल्की धूप ने ठंड से मामूली राहत दी। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहा। नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर बाद हल्की धूप खिली। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण पारा बढ़ा। मंगलवार को हवाओं की दिशाओं में बदलाव का अनुमान है, जिससे एक बार फिर से ठंडी हवाएं चलेंगी और पारा गिरेगा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed