फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari temperature will remain 40 degrees in Delhi on Monday rain on June 15

Mausam Ki Jankari: आज दिल्ली में पारा रहेगा हाई, 15 जून को आसमान से गिरेंगी राहत की फुहारें

Mon, 12 Jun 2023 01:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Jun 2023 01:47 AM IST
सार

सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन
mausam ki jankari temperature will remain 40 degrees in Delhi on Monday rain on June 15
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के कारण रविवार को गर्मी से मामूली राहत मिली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में सुबह हुई 0.5 एमएम बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम में 1.2 एमएम, लोधी रोड में 0.4 एमएम, जाफरपुर में दो एमएम, मंगेशपुर में 0.5 एमएम और मयूर विहार में दो एमएम बारिश हुई। दिल्ली में उत्तर-पश्चिम व पश्चिम दिशाओं से 16-20 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सतही स्तर पर चली हवा के कारण मौसम में कुछ सुधार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। दिन में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। अनुमान है कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14 जून तक दिल्ली में पारा 40 से 41 डिग्री के करीब ही बना रहेगा। 15 जून को मौसम में बदलाव से हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन

130 दर्ज किया एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को चली हवा से प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट हुई। रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 130 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed