फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam ki Jankari Temperature crossed 40 in Delhi continuously for 37 days

रात भी तपने लगी: दिल्ली में लगातार 37 दिन से पारा 40 के पार, न्यूनतम तापमान 35.3°C, पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

Thu, 20 Jun 2024 01:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jun 2024 01:25 AM IST
सार

दिल्ली का पीतमपुरा इलाका 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पूसा इलाके की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Mausam ki Jankari Temperature crossed 40 in Delhi continuously for 37 days
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में बीते 37 दिन से पारा 40 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली का पीतमपुरा इलाका 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पूसा इलाके की रात सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर ही रहा। पालम और आयानगर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी व बारिश की भविष्यवाणी की थी। लेकिन एक दो इलाकों में ही छिटपुट बूंदाबांदी हुई और दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। वहीं विभाग ने गुरुवार को भी आंशिक बादल छाए रहने, आंधी व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन

23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते आठ दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
11 जून            43.8    28.0
12 जून            44.7    28.5
13 जून            44.8    29.4

विज्ञापन

14 जून            44.0    33.3
15 जून            44.6    32.4
16 जून            44.6    33.2
17 जून            45.2    33.0
18 जून            44.0    33.8

दिल्ली का तापमान
अधिकतम  तापमान    43.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान    35.2 डिग्री सेल्सियस

सूर्यास्त और सूर्योदय का समय
20 जून को सूर्यास्त    शाम 7 बजकर 22 मिनट
21 जून को सूर्योदय    सुबह 5 बजकर 24 मिनट

भीषण गर्मी से बचाव के लिए डीडीएमए ने जारी किए दिशा निर्देश
भीषण गर्मी को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने दिल्ली वासियों को लू से बचने की सलाह दी है। क्योंकि इसके कारण शारीरिक तनाव हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप मृत्यु भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के गंभीर खतरे को रोकने के लिए महत्वपूर्ण उपाय करने की सलाह दी है। 

यह दिए गए हैं सुझाव 
-दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
-भले ही प्यास न लगी हो, लेकिन बार-बार पर्याप्त पानी पियें।
-हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। 
-बाहर जाते समय चश्मा, छाता, टोपी, जूते का प्रयोग करें।

-जब बाहर का तापमान अधिक हो तो बाहर का काम करने से बचें। 
-यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें।
-शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय का सेवन न करें। ।
-उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न खाएं।

-अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर नम कपड़े का भी उपयोग करें।
-पार्क किए गए वाहनों में बच्चे या पालतू जानवरों को न छोड़ें।
-चक्कर आने पर या बीमार महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
-ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें। 

-जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
-घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
-रात को गीले कपड़े पहनें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed