Delhi NCR Weather : उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज भी छाए रहेंगे बादल और बारिश के आसार
गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा।
विस्तार
राजधानी में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद फिर से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम आज भी कमोबेश वैसा ही रहने वाला है। बादल रहेंगे और बारिश की उम्मीद है। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया।
इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान : 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 26 डिग्री सेल्सियस
28 जुलाई को सूर्यास्त : शाम 7:15 मिनट
29 जुलाई को सूर्योदय : सुबह 5:41 मिनट