फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   : Delhi-NCR Weather Forecast Today: IMD Heavy Rainfall Alert in Punjab Haryana And Delhi Monsoon Update

Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में देर रात से चल रही है बारिश, लोगों को मिली राहत, तापमान में आएगी गिरावट

Sun, 25 Jun 2023 11:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

Today Weather Delhi-NCR Rain : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश और हवाओं से लोगों को राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन
: Delhi-NCR Weather Forecast Today: IMD Heavy Rainfall Alert in Punjab Haryana And Delhi Monsoon Update
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बिजली भी कड़क रही है। इसे प्री-मानसून बारिश माना जा रहा है। देर रात गरज के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी जारी है। इससे तापमान तो  गिरेगा ही लोगों को भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में रविवार को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। तेज बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के कहना है कि अगले कुछ दिन बारिश का सिलसिला रहेगा। 25 जून को दिल्ला के साथ मुंबई में भी मानसून की एंट्री हुई। 21 जून 1961 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली और मुंबई में एक ही दिन मॉनसून की एंट्री हुई है।

विज्ञापन

वहीं पूर्वी और मध्य भारत में मानसून की गतिविधियां तेज होने से उत्तर भारत समेत दिल्ली में अगले सप्ताह तक प्री-मानसून की बारिश पहुंचने की संभावना है। गौरतबल हो कि इस बार उत्तर भारत में मई के महीने में लू नहीं चली, वहीं जून में लू की स्थिति नहीं रही। अब जून के बचे इन पांच दिनों में हल्की से तेज बारिश होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं होगा। वहीं जून में हुई कम बारिश का कोटा भी यह पांच दिनों में होने वाली बारिश पूरा कर देगी।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। जल्द ही यह उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। अगले छह दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट विभाग पहले ही जारी कर चुका है।

विज्ञापन

विभाग के अनुसार हल्की से तेज बारिश का दौर 30 जून तक रहेगा। इस दौरान तापमान घटता बढ़ता रहेगा। 25 जून को तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि 26 जून को तापमान बारिश की वजह से 32 डिग्री पहुंच जाएगा। 28 से 30 जून के बीच तापमान 36-37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमूमन 24 से 30 जून तक तापमान 37.4 डिग्री से लेकर 38.6 डिग्री रहता है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज हुई। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नजफगढ़, जाफरपुर और पीतमपुरा जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। पीतमपुरा में तो न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed