फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Drizzling rain in many areas in Delhi-NCR

Weather Update: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रिमझिम बारिश, दो दिन और बरसेंगे बदरा; मौसम हुआ सुहावना

Sun, 10 Sep 2023 04:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 04:06 AM IST
सार

Mausma ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गुरुवार से शुरू हुआ यह सिलसिला अभी जारी है। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Drizzling rain in many areas in Delhi-NCR
दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कई दिनों से सता रही गर्मी से शनिवार को राहत मिली। दिल्ली में शुक्रवार आधी रात व शनिवार सुबह बारिश हुई। इसके बाद शनिवार शाम और रविवार की दरम्यानी रात भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश व ठंडी हवाओं ने न्यूनतम व अधिकतम तापमान को भी लुढ़का दिया। मौसम विभाग ने अभी दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि दिल्ली में आठ से दस सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। मौसम विभाग ने इस दौरान दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की थी। अब तक 37-38 चल रहा तापमान बारिश के कारण लुढ़क कर 32 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे तक 009.7 मिमी व शाम 5:30 बजे तक 001.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में दर्ज हुआ। यहां तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं स्पोट्स कॉम्पलेक्स में 31.7, रिज व नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज इलाके में तो न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी इलाके में 015.4 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। दिल्ली में मौसम ने शुक्रवार से ही करवट ले ली थी। दिन भर बादल छाए रहे थे और शाम होते-होते कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई थी। वहीं शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली।

रविवार-सोमवार को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार व सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा। मंगलवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 12 से 14 सितंबर के बीच तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed