फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Delhi NCR Temperature Will Reach 42 Degrees Next Week

Weather Update: लगातार बढ़ेगा तापमान, छह दिन चलेगी तेज हवा, लू के आसार नहीं; अगले सप्ताह से ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 07 Jun 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, कई इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर कड़े रखे। आसमान साफ रहने से धूप की तपिश का ज्यादा अहसास हुआ।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari Delhi NCR Temperature Will Reach 42 Degrees Next Week
दिल्ली की गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई में गर्मी से मिली राहत जून के पहले सप्ताह में भी जारी है। अब राजधानी में तेज हवा चलेगी और तापमान भी बढ़ता जाएगा। राहत की बात यह है कि अभी मौसम विभाग ने लू के संकेत नहीं दिए हैं। नौ जून से अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहने की संभावना है। इसके बाद 12 व 13 जून को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, कई इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर कड़े रखे। आसमान साफ रहने से धूप की तपिश का ज्यादा अहसास हुआ। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक अधिकतम तापमान पीतमपुरा में 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में 40.4, पूसा में 40.3, व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से 20 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed