फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on Saturday it will rain heavily from July 5

Weather: दिल्ली में आज भी गिरेंगी राहत की बूंदें, पांच जुलाई से तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

Sat, 01 Jul 2023 12:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Jul 2023 12:26 AM IST
सार

इससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। वहीं, पांच जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे तापमान में गिरावट का अनुमान है

विज्ञापन
mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on Saturday it will rain heavily from July 5
दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में आज भी बारिश होगी। इससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। वहीं, पांच जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे तापमान में गिरावट का अनुमान है

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह खिली धूप से मौसम उमस भरा रहा। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में देर शाम तक बारिश होती रही। इसके बाद बादलों के साथ सूरज की आंख-मिचौली शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसकी वजह शुक्रवार सुबह खिली धूप रही।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक केवल पांच एमएम बारिश दर्ज हुई। जबकि शाम 5:30 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 26.9 एमएम पहुंच गया। शाम के समय सबसे ज्यादा बारिश लोधी रोड इलाके में 23.2 एमएम दर्ज की गई। विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पांच जुलाई से मानसून में उलटफेर से तेज बारिश होने की संभावना है।

प्रदूषण स्तर में गिरावट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बारिश के कारण शुक्रवार को प्रदूषण स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदूषण स्तर 101 था, जो शुक्रवार को घटकर 70 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed