फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maulana Azad Medical college doctors on strike to meet hospital authority

डॉक्टर से मारपीट के बाद दिल्ली के पांच अस्पतालों में हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं ठप, एम्स ने किया समर्थन

Mon, 08 Jul 2019 10:43 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 08 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Maulana Azad Medical college doctors on strike to meet hospital authority
हड़ताल पर बैठे डॉक्टर - फोटो : ANI

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रविवार रात हुई घटना के विरोध में सोमवार सुबह अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत की। डॉक्टरों की इस हड़ताल को दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों ने भी अपना समर्थन दिया है। इस सूची में लोक नायक समेत जी बी पन्त, सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर, गुरु नानक आई सेंटर, महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


अब लोक नायक अस्पताल समेत इन पांचों अस्पतालों के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। असुरक्षित कार्यक्षेत्र में हिंसा का शिकार हो रहे डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग करते हुए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा एम्स ने भी डॉक्टरों की इस हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि एम्स ऐसी मांगों में अपने साथियों के साथ खड़ा है। इसके अलावा एम्स ने दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के मुताबिक वो लोग जल्द ही प्रबंधन से मुलाकात करेंगे और चिकित्सकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा देने को लेकर बात-चीत करेंगे।

गौरतलब है कि रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आपातकालीन वार्ड में उपचार को लेकर एक मरीज के तीमारदारों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल बिगड़ा और ड्यूटी पर मौजूद मेडिसिन विभाग के डॉ. सऊद मलिक पर हमला बोल दिया। 

डॉक्टर मलिक से मारपीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया था। घटना में डॉ. मलिक के पेट, गले, सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए डॉक्टरों और आरडीए ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया था। मारपीट की घटना के बाद आरडीए ने प्रबंधन को पत्र लिख चिंता जताई थी कि पिछले सप्ताह में दो बार मारपीट की घटना हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed