फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   matter is in court says former WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh on wrestlers withdrawal protest against him

Wrestlers vs WFI: पहलवानों के एलान पर BJP सांसद बृज भूषण बोले- कोई टिप्पणी नहीं करनी, न्यायालय अपना काम करेगा

Mon, 26 Jun 2023 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jun 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
matter is in court says former WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh on wrestlers withdrawal protest against him
Brij Bhushan Sharan Singh - फोटो : एएनआई
भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल होने और पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ विरोध वापस लेने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। मामला अदालत में है और अदालत अपना काम करेगी।
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आंदोलन खत्म करने का एलान किया है। प्रदर्शनकारी पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा है कि वे अब सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों ने ट्वीट के जरिए बयान जारी किया है। तीनों प्रदर्शनकारी पहलवान साक्षी, विनेश और बजरंग पुनिया ने कहा है कि पहलवानों ने अपनी तरफ से आरोप पत्र दायर करने का वादा पूरा किया हुआ है।


पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट किया-सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। लेकिन यह लड़ाई अब सड़क पर नहीं अदालत में लड़ी जाएगी। पहलवान अब 11 जुलाई के चुनाव को लेकर सरकार द्वारा किए गए वादे के पूरा होने का इंतजार करेंगे। उसके बाद आपसे विचार-विमर्श करने के बाद अदालत का रुख करने का फैसला लेंगे। यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है आखरी दम तक न्याय को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed