फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maternal uncle pet dog bit his niece sister lodged fir on brother

बहन ने करा दी FIR: नानी घर गई थी बेटी, भाई के कुत्ते ने काटा; सख्ती कदम के पीछे वजह थी दूसरी गलती

Mon, 22 Apr 2024 06:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

भाई राजेश ने बहन से माफी मांगने का भी प्रयास किया, लेकिन बहन पूनम (47) नहीं मानी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद जानवर पालकर मानव जीवन खतरे में डालने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
maternal uncle pet dog bit his niece sister lodged fir on brother
कुत्ते ने काटा - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली स्थित शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में नाना-नानी के घर आई 15 वर्षीय किशोरी को मामा के पालतू कुत्ते ने काट लिया। पीड़िता खुशी (15) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। बेटी को काटने पर उसकी मां इतनी नाराज हुई कि उसने अपने भाई के खिलाफ ही थाने में शिकायत दे दी।

विज्ञापन

भाई राजेश ने बहन से माफी मांगने का भी प्रयास किया, लेकिन बहन पूनम (47) नहीं मानी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद जानवर पालकर मानव जीवन खतरे में डालने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि पांच-छह माह पहले भी राजेश के पालतू कुत्ते ने खुशी को काट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय राजेश ने बहन से माफी मांगकर उसे मना लिया था। बहन का आरोप है कि उसका भाई राजेश अपने कुत्ते का ख्याल नहीं रखता है। इसकी वजह से कुत्ता काफी आक्रमक हो गया है। बहन ने राजेश से कई बार कुत्ते को बांधकर रखने के लिए भी कहा था। पुलिस पूनम और खुशी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूनम अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहती है। इसका मायका गांधी नगर के धर्मपुरा में है। 17 अप्रैल को खुशी नाना-नानी के घर आई हुई थी। इसी मकान के भूतल पर पूनम के ताऊ का बेटा राजेश रहता है। कोविड के दौरान उसने देसी नस्ल का कुत्ता पाल लिया था।

राजेश कुत्ते को अक्सर पीटता है, इसकी वजह से कुत्ता काफी गुस्सैल है। दोपहर करीब 3.30 बजे खुशी किसी काम से नीचे उतरी तो अचानक कुत्ते ने उसे काट लिया। खुशी को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। पूनम घटना से काफी नाराज थी कई दिन चले विवाद के बाद उसने 20 अप्रैल को मामले की शिकायत पुलिस से की। बाद में स्वामी दयानंद में खुशी की एमएलसी बनवाई गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद रविवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed