फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mastermind of fraud arrested in selling government land.

धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड एक अरब की सरकारी जमीन बेचने में धरा

Sat, 20 Jun 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
Mastermind of fraud arrested in selling government land.

एक अरब से ज्यादा की सरकारी और डूब क्षेत्र की जमीन के बेचने के आरोप में सेक्टर-49 पुलिस ने शुक्रवार को भूमाफिया धर्मपाल यादव (65) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी कई सालों से इस गोरखधंधे में लिप्त था। धर्मपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी जमीन पर कब्जे के 22 मामले दर्ज हैं। सेक्टर-49 थाना अंतर्गत सोरखा गांव में 4 जून को ग्राम समाज की एक अरब से ज्यादा की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनियों को ढहा दिया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान काफी हंगामा, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज भी हुआ। लोगों ने पुलिस को रजिस्ट्री के कागजात सौंपे थे। जिसमें पता चला कि सोरखा निवासी धर्मपाल समेत अन्य ने इस सरकारी जमीन को फर्जी कागजात के सहारे बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सेक्टर-28 में मकान नंबर 344 में रह रहा था। उसके फर्जीवाड़ा के सैकड़ों लोग शिकार हुए और अब वह सड़क पर रह रहे हैं। धर्मपाल समेत अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।


वहीं, सरकारी जमीनों को बेच कर अर्जित किए गए प्रॉपर्टी को भी कुर्क करने के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा। इन लोगों की संपत्ति की जांच भी होगी।

कनावनी में सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसे फर्जी तरीके से बेचने के आरोप में तीन लोगों ने कनावनी गांव निवासी नौरंग के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट सेक्टर-58 थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed