फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mastermind of conversion case through online gaming app Baddo arrested from Thane

धर्मांतरण मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस ने बद्दो को ठाणे से पकड़ा, एक चॉल में ले रखी थी शरण

Sun, 11 Jun 2023 09:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Jun 2023 09:44 PM IST
सार

बद्दो महाराष्ट्र के ठाणे में अलीबाग की एक चॉल से गिरफ्तार हुआ है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी किशोर का धर्मांतरण कराने के बाद मास्टरमाइंड बद्दो उसे अपने मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन
Mastermind of conversion case through online gaming app Baddo arrested from Thane
पुलिस की गिरफ्त में बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन गेम जिताने का झांसा देकर गाजियाबाद के उद्यमी के बेटे का धर्मांतरण कराने वाले मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो को गाजियाबाद और महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे ठाणे जिले के अलीबाग स्थित चॉल से गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को स्थानीय पुलिस उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर गाजियाबाद पहुंचेगी और पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

शाहनवाज उर्फ बद्दो के खिलाफ 30 मई को उद्यमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एक जून से ही पुलिस उसकी तलाश में महाराष्ट्र पहुंच गई थी। 10 दिन तक गाजियाबाद पुलिस ने मुंब्रा पुलिस के साथ मिलकर कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा था। पुलिस ने शाहनवाज उर्फ बद्दो के भाई शाजेब को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर रविवार को अलीबाग स्थित उसके दोस्त के घर से धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंब्रा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पुलिस से बचने के लिए बद्दो ठाणे से पहले वर्ली गया और यहां से छिपता हुआ अलीबाग पहुंचा। हालांकि उसकी मां लगातार महाराष्ट्र पुलिस के संपर्क में थी। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र का कहना है कि सोमवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाया जाएगा। पूछताछ के आधार पर उसका लैपटॉप, फोन और अन्य दस्तावेज आदि बरामद किए जाएंगे।

विज्ञापन

यह था मामला
गाजियाबाद का रहने वाला 17 साल के किशोर को ऑनलाइन गेम के जाल में फंसाकर बद्दो और एक मौलवी ने उसका धर्मांतरण कराया। किशोर घंटों तक ऑनलाइन माध्यम से बद्दो के संपर्क में रहता था। बद्दो ने उसे धार्मिक सामग्री भेजकर उसका ब्रेनवॉश किया। गेम जिताने के बहाने उसे जाल में फंसाया। उनके झांसे में आकर वह पांच वक्त की नमाज भी पढ़ने लगा था। जिम जाने के बहाने नमाज पढ़ने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पीछा कर इसकी तस्दीक की। इसके बाद किशोर के पिता ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कब क्या हुआ
- 30 मई को बेटे के नमाज पढ़ने की जानकारी मिलने पर उद्यमी ने कविनगर थाने में बेटे के धर्मांतरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
- एक जून को गाजियाबाद पुलिस की टीम मुंबई पहुंची।
- 4 जून को पुलिस ने इसी मामले में संजयनगर सेक्टर-23 स्थित मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया।
- 7 जून को राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र भेज गेमिंग एप की जांच करने के लिए कहा।
- 7 जून को गाजियाबाद पुलिस के पास गुजरात से एक व्यक्ति ने फोन कर मुंब्रा में 400 लोगों के धर्मांतरण की बात बताई।
- 10 जून को महाराष्ट्र की मुंब्रा थाना पुलिस जांच करने गाजियाबाद पहुंची और धर्मांतरण संबंधी सुबूत जुटाए ।
- 11 जून को गाजियाबाद पुलिस ने अलीबाग महाराष्ट्र से मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed