{"_id":"aa5671db5f695ca46069a9cb80991e36","slug":"massive-power-cuts-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर बड़े पैमाने पर बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर बड़े पैमाने पर बिजली कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 06:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उत्पादन कम होने की वजह से अब देश की राजधानी में भी असर दिखना शुरू हो गया है। बिजली की कमी की वजह से 100 से 150 मेगावाट बिजली की कटौती हो रही है। इससे कई इलाकों में एक बार फिर बिजली कटौती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली स्थित बदरपुर थर्मल पावर कॉर्पोरेशन की तीन यूनिट बंद पड़ी हैं, जिसमें दो यूनिट कोयले की वजह से और एक तकनीकी कारणों से बंद पड़ी है। उत्पादन नहीं होने से दिल्ली को इस प्लांट से 295 मेगावट बिजली कम मिल रही है। दादरी प्लांट से दिल्ली को 350 मेगावाट बिजली कम मिल रही है।
विज्ञापन
मैथोन पावर प्लांट में कोयले की कमी वजह बिजली उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इसकी वजह से इस प्लांट से दिल्ली को 130 मेगावट कम बिजली मिल रही है। रिहंद पावर प्लांट से दिल्ली को 60 और सिंगरौली पावर प्लांट से दिल्ली को 16 मेगावाट कम बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
बिजली की कमी की वजह से 100 से 150 मेगावाट बिजली की कटौती हो रही है। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी, पश्चिमी और बाहरी दिल्ली में हो रहा है। उन इलाकों में बिजली कटौती ज्यादा हो रही है जो अनधिकृत इलाके हैं। सोमवार को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 5415 मेगावाट रिकॉर्ड की गई।