फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Marrying girl of other community man killed by wife brother in faridabad

गैर समुदाय में शादी की मिली इतनी बड़ी सजा, पत्नी के भाई ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Wed, 22 Aug 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Aug 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Marrying girl of other community man killed by wife brother in faridabad
मृतक संजय - फोटो : अमर उजाला

गैर समुदाय की लड़की से शादी करने वाले युवक को अगर पता होता कि इस बात की उसे इतनी बड़ी सजा मिलेगी तो शायद उसने ये शादी न की होती। उसे लड़की के भाई ने ही चाकू से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


युवक गत 16 अगस्त से लापता था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सैनिक कॉलोनी के साथ लगती तीन नंबर पहाड़ी से शव बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। उधर इस घटना से गुस्साएं लोगों ने मस्जिद चौक पर जाम लगा दिया, जिसे घंटे भर बाद खुलवा दिया।
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि नेहरू कॉलोनी निवासी मंजू ने गत 19 अगस्त को सैनिक कॉलोनी चौकी में शिकायत दी थी कि उसका 25 साल का बेटा 16 अगस्त से लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Marrying girl of other community man killed by wife brother in faridabad
हत्या - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सलीम नाम के युवक पर शक जताया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो सलीम घर से गायब मिला। मंगलवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान सलीम ने संजय की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पहले संजय के साथ शराब पी फिर चाकू से किया वार
सलीम ने बताया कि वह 16 अगस्त को संजय को अपने साथ पहाड़ी पर ले गया था। वहां दोनों ने पहले शराब पी और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले संजय ने सलीम की बहन को भगाकर उससे  शादी कर ली थी।

दोनों के वापस आने पर पंचायती तौर पर मामले को सुलझाते हुए संजय के परिजनों ने लड़की को उसके परिवार वालों के साथ भेज दिया था। सलीम तभी से रंजिश पाले हुए था और उसने इसके चलते संजय की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed