फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman gangraped by two man in Guest house at modinagar of ghaziabad

यूपी: होटल में नौकरी का झांसा देकर नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाई, पुलिस ने धमकाकर भगाया

Tue, 27 Oct 2020 11:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर/गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman gangraped by two man in Guest house at modinagar of ghaziabad
फाइल फोटो
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में नवविवाहिता को होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने एक गेस्ट हाउस में बुलाया और नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। 
विज्ञापन


होश में आने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि जब पीड़िता शिकायत लेकर साहबनगर पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस वालों ने उसे धमकाकर भगा दिया। घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय नवविवाहिता सात दिन पहले अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान उसे एक परिचित व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति ने महिला को एक होटल में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और अपने साथ मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिखैड़ा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि कमरे में एक व्यक्ति पहले से बैठा शराब पी रहा था। वह कुछ समझ पाती इससे पहले परिचित व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दी। 

इसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई गई। होश में आने पर मारपीट भी की। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

इसके बाद पति महिला को लेकर साहबनगर चौकी पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें धमका कर भगा दिया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सोमवार रात घटना की रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर आरोपी मनोज कुमार निवासी बसापुर टीकरी जानी, मेरठ और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

कई होटल और गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक कार्य
नगर में चल रहे अधिकांश होटल और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों को लेकर आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। कई बार लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।  बीते दिनों नगर की एक सामाजिक संस्था ने इस मुद्दे को लेकर तहसील में अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed