शराब पीकर दूल्हे ने मांगी कार, दुल्हन ने तोड़ी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। रविवार रात विजय नगर में आयोजित एक सगाई समारोह में दूल्हे को दहेज में कार नहीं मिली तो शराब पीकर उसने हंगामा कर दिया। दूल्हे को ऐसा करता देख दुल्हन के परिजनों ने समझाया और शादी के वक्त कार देने का आश्वासन दिया।
दूल्हा न माना और शादी तोड़ने की धमकी दी। यह सुन दुल्हन के परिजनों ने ही शादी से इंकार कर उसके खिलाफ विजय नगर थाने में तहरीर दे दी। हालांकि बाद में सगाई में दिया गया सामान लौटाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
लड़की पक्ष विश्वास नगर दिल्ली का रहने वाला है। लड़की ग्रेजुएट है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। दो भाई दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। रविवार को लड़की की सगाई शिवपुरी विजय नगर निवासी परचून कारोबारी के बेटे से हो रही थी।
लड़की के भाई ने बताया कि सगाई के बाद कपड़े देने की रस्म निभाई जा रही थी। तभी दूल्हा शराब पीकर आ गया। लड़की के परिजनों पर भड़क गया, बोला कि सगाई में कार क्यों नहीं लेकर आए। यार दोस्त कार देखने के लिए कह रहे हैं, उन्हें कार कहां से दिखाऊं।
लड़की वालों ने तोड़ी शादी और थाने में शिकायत
लड़की के भाई ने बताया कि दूल्हे को समझाया गया, लेकिन वह अपशब्द कहने लगा, शादी न करने की धमकी दी। दूल्हे के तेवर देख लड़की पक्ष ने ही शादी से इंकार कर दिया। रविवार देर रात ही विजय नगर थाने में शिकायत की।
लड़की के भाई ने बताया कि सोमवार को लड़का पक्ष ने सामान लौटा दिया। एसओ विजय नगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी लेकिन इसमें एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
वहीं लड़की पक्ष का आरोप है कि बीटेक बताकर तय किया था रिश्ता लड़की के र्भाई ने बताया कि परचून कारोबारी ने अपने बेटे को बीटेक का छात्र बताया था, जबकि सगाई के समय पता चला कि वह 10वीं फेल है।