{"_id":"5c23f2dfbdec2256b421f019","slug":"marriage-and-party-will-be-able-to-do-metro-stations-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशनों पर कर सकेंगे शादी और पार्टी, इन्हें मिलेगी खास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशनों पर कर सकेंगे शादी और पार्टी, इन्हें मिलेगी खास सुविधा
Thu, 27 Dec 2018 03:00 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Dec 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के कुछ स्टेशनों पर आप जल्द ही शादी व पार्टियां कर सकेंगे। लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर फूड हब और बैंक्वेट हॉल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि कॉरिडोर के करीब आधा दर्जन स्टेशनों पर ऐसी सुविधाएं देने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सेक्टर-51, 101, 137 सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं। स्टेशनों पर जिस प्रकार के संसाधन उपलब्ध होंगे, उसी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
बड़े स्टेशनों पर फूड हब और बैंक्वेट हॉल का फायदा यह होगा कि यहां आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद वह समय से घर भी लौट पाएंगे। मेट्रो स्टेशनों पर फूड हब के अलावा क्योस्क की सुविधा होगी।
विज्ञापन
यह दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों में लगी है जहां यात्रियों को सामान खरीदने में आसानी होती है। यहां खास बात यह है कि कुछ स्टेशनों पर कुछ खास तरह के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ऐसे स्टेशनों की पहचान उन सामानों से बन सके।
मेट्रो शुरू होने के एक माह बाद निकलेगा टेंडर
मेट्रो सर्विस शुरू होने के बाद यात्रियों की आवाजाही का आंकड़ा मिलते ही ऐसे स्टेशनों पर इस तरह की सुविधा दिलाने के लिए टेंडर निकालने की बात अधिकारियों ने की। यहां बोली लगाकर टेंडर प्राप्त किए जा सकेंगे, जो कंपनियां ज्यादा बोली लगाएंगी। उनको वहां का काम दे दिया जाएगा।