फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   markandey katju calls kejriwal honest man with good intention but surrounds by chandaal chaukadi

'केजरीवाल ईमानदार, लेकिन चंडाल है उनकी चौकड़ी'

Mon, 28 Dec 2015 04:06 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
markandey katju calls kejriwal honest man with good intention but surrounds by chandaal chaukadi

विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने, आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल का एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में सम्मान करता हूं।

विज्ञापन


काटजू ने आगे कहा कि केजरीवाल एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी मंशाएं अच्छी हैं लेकिन परेशानी ये है कि वो चंडाल चौकड़ी से घिरे हैं, जैसे चीन में माओ की मृत्यु के बाद हुआ था।
विज्ञापन


इस तरह से काटजू ने केजरीवाल की तो तारीफ की लेकिन उनके आस-पास के लोगों को सही नहीं बताया और माओ से केजरीवाल की तुलना भी कर डाली।

'दिल्ली पुल‌िस के आएंगे अच्छे द‌िन'

markandey katju calls kejriwal honest man with good intention but surrounds by chandaal chaukadi

जहां एक ओर पूर्व जज काटजू ने आज केजरीवाल की तारीफ की तो दूसरी ओर उनके ऑड-ईवन फॉर्मूले पर निशाना साधते हुए दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया। गौरतलब है कि एक जनवरी से दिल्ली में लागू होने जा रहे ऑड-ईवन फार्मूले को लेकर एक और विवादित बयान दे दिया है।

इस योजना को लेकर काटजू ने दिल्ली पुलिस पर ही टिप्पणी कर दी है। उनके इस बयान को लेकर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

बता दें कि काटजू ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट में लिखा है कि एक जनवरी से दिल्ली पुलिस के अच्छे दिन आने वाले हैं। खूब रिश्वत मिलेगी। देने वाला जब भी देता, छप्पड़ फाड़ के देता।

‌द‌िल्ली पुल‌िस ने आप कार्यकर्ताओं को चेताया

markandey katju calls kejriwal honest man with good intention but surrounds by chandaal chaukadi

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को ही इस योजना को लागू कराना है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह पूरी कोशिश करेगी कि योजना सही से लागू हो।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऑड-ईवन फॉर्मूले के संचालन के दौरान वॉलेंटियरिंग करना चाहता है तो वो अपने जिला के ट्रैफिक डीसीपी से संपर्क करे। उन्हें काम से पहले इसके बारे में सब बताया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने ये अपील की कि कोई भी कार्यकर्ता कानून हाथ में न लें। क्योंकि अगर कोई भी बिना पुलिस की जानकारी के वॉलेंटियर करते पाया गया तो ये आईपीसी की धारा के तहत अपराध माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed