Weather News: दो साल बाद मार्च का महीना सबसे गर्म, अब लगातार बढ़ेगा तापमान; अप्रैल में होगा मई-जून का अहसास
-मार्च का औसत अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
-वर्ष 2022 में औसत अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा था
-मार्च के आखिरी दिन तापमान 35 डिग्री दर्ज हुआ, हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा
-अब लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, अप्रैल की शुरूआत से ही गर्मी तेज होने की संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में दो साल बाद मार्च का महीना गर्म रहा है। इस बार औसत तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो कि 2022 के बाद सबसे अधिक है। वहीं केवल बारिश दो दिन ही हुई है। वर्ष 2022 में मार्च का सबसे अधिक औसत अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। तब औसत अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं मार्च में एक भी दिन बारिश नहीं पड़ी थी।
इस बार हुई केवल दो मिमी बारिश
इस साल मार्च में केवल दो मिमी बारिश हुई जो कि सबसे कम है। मार्च में कभी तेज गर्मी हुई कभी मौसम सुहावना रहा। 30 मार्च को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और 29 मार्च को 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 31 मार्च को बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेकिन रातें रहीं ठंडी
इस तरह से इस साल मार्च का औसत अधिकतम तापमान दो साल बाद सबसे अधिक है। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे दिन गर्म रहें लेकिन रातें ठंडी और सुहावनी बनी रही। वर्ष 2024 में औसत अधिकतम तापमान 30.6 और वर्ष 2023 में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अप्रैल का पहला हफ्ता रह सकता है काफी गर्म
मौसम विभाग की माने तो अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल का पहला सप्ताह काफी गर्म रह सकता है। एक अप्रैल को 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। अब लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, अप्रैल की शुरूआत से ही गर्मी तेज होने की संभावना है। दो से तीन अप्रैल तक तापमान 36-38 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। 8 अप्रैल के बाद तापमान 40 डिग्री के पार भी जा सकता है। वहीं चार व पांच अप्रैल को 20-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी लेकिन इससे पारे पर ब्रेक नहीं लगेगा। मौसम शुष्क रहने और तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होगा।
अधिकतम तापमान: 35.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 13.8 डिग्री सेल्सियस
01 अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6:39 मिनट
02 अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 6:10 मिनट
वर्ष 2022----33.4 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2021----33.3 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2018----32.8 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2025----32.3 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2016----31.5 डिग्री सेल्सियस
वायु प्रदूषण में कमी, एक्यूआई 144 दर्ज
राजधानी में लगातार पांच दिन से वायु प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बरकरार है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 144 दर्ज किया गया। इसमें सोमवार की तुलना में 16 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक एक्यूआई इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगा। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 205 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में एक्यूआई सबसे कम 85 रहा जो संतोषजनक श्रेणी है। गुरुग्राम में 156, गाजियाबाद में 160 और ग्रेनो में 143 एक्यूआई दर्ज किया गया।