फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   March 31 will be credited to the gas subsidy adhar card.

गैस सब्सिडी के लिए 31 मार्च तक जमा होंगे आधार कार्ड

Mon, 22 Dec 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 22 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
March 31 will be credited to the gas subsidy adhar card.

गैस उपभोक्ता अब 31 मार्च तक अपना आधार कार्ड और एकाउंट नंबर एजेंसियों में जमा कर सकेंगे, हालांकि इससे उन्हें मिलने वाली सब्सिडी थोड़ा देर से मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की डीबीटीएल योजना के लिए 31 दिसंबर तक गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड या बैंक एकाउंट नंबर गैस एजेंसिया में रजिस्टर्ड कराना है।

नए साल से उपभोक्ताओं को मार्केट रेट पर सिलेंडर मिलेगा। इसके बाद सिलेंडर की सब्सिडी उपभोक्ताओं के अकाउंट में जाएगी। जनपद में केवल 15 प्रतिशत ही उपभोक्ता हैं जिन्होंने आधार कार्ड या एकाउंट नंबर रजिस्टर्ड कराए हैं।
विज्ञापन


जनपद में पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक नंबर रजिस्टर्ड नहीं कराए हैं। इनकी सुविधा को देखते हुए अंतिम तारीख 31 मार्च कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार के मुताबिक केंद्र सरकार ने आधार कार्ड और अकाउंट नंबर देने की तारीख 31 मार्च घोषित कर दी है।

इस तारीख से पहले ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड कराना है। जो लोग बाद में रजिस्टर्ड हाेंगे उन्हें सब्सिडी लेट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed