फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Zoo Incident - Maqsood's obsession for tigers took his life

चौंका देने वाले हैं मकसूद की जिंदगी के राज

Fri, 26 Sep 2014 08:19 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Zoo Incident - Maqsood's obsession for tigers took his life

जखीरा फ्लाईओवर, आनंद पर्वत के नीचे बसे एक अस्थाई मकान ने जैसे दुख की चादर ओढ़ ली हो। ये वही घर है जहां 20 वर्षीय मकसूद रहता था। वही मकसूद जो मंगलवार को सफेद बाघ के बाड़े में गिर गया था जिसके बाद बाघ ने उसे मार डाला।

विज्ञापन


मकसूद के बाड़े में कूदने की वजह अभी तक राज है। इस राज से पर्दा उठाते हुए उसके दादा ताहिर बताते हैं कि इन दिनों बाघों और शेरों के लिए उसका प्यार दीवानगी की हद तक पहुंच चुका था। एक बार जून में यूं ही वह चिड़ियाघर घूमने गया था। इसके बाद से ही वह बाघों के लिए दीवाना सा हो गया था।
विज्ञापन


वह अक्सर परिवार और अपनी पत्नी से बाघों के बारे में बात करता रहता था। उसका ये प्यार इतना बढ़ गया था कि वह बिना किसी को बताए या झूठ बोलकर भी चिड़ियाघर घूमने चला जाता था। यहां वह घंटों गुजारता था। मकसूद की कुली की नौकरी छूट जाने के बाद चिड़ियाघर में उसका आना-जाना कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी खोजने का कहकर चला जाता था च‌िड़‌ियाघर

Delhi Zoo Incident - Maqsood's obsession for tigers took his life

मकसूद के दादा उसके बाघ प्रेम के बारे में बताते हुए कहते हैं कि मकसूद की शा‌दी एक साल पहले कोलकाता की फातिमा से हुई थी। मकसूद ने बंगाल टाइगर के कई किस्से सुन रखे थे।

उसने 1995 की वो घटना भी सुन रखी थी, जिसमें एक बाघ ने अलिपुर चिड़ियाघर में दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया था। दोनों ही उस बाघ को फूलों की माला पहनाने गए थे।

मकसूद के दोस्त भी बाघों के लिए उसकी दीवानगी को अच्‍छे से जानते थे। इस बारे में उसके दोस्तों का कहना हैं कि जब भी उसपर ये दीवानापन सवार होता था तो वह दोपहर में भी घर से निकल जाता था। वह चिड़ियाघर पहुंचकर बाघों और शेरों को देखता रहता था। चार महीने पहले उसकी नौकरी छूट जाने के बाद तो उसे बहुत समय मिल जाता था।

मकसूद अक्सर अपनी मां से कहकर जाता था कि वो नौकरी की तलाश में जा रहा है पर वह चिड़ियाघर चला जाता था। अपने जमा किए हुए रुपयों से वह चिड़ियाघर का टिकट खरीदता था।

मां-बाप को साथ लाई मकसूद की मौत

Delhi Zoo Incident - Maqsood's obsession for tigers took his life

मकसूद के एक दोस्त आदिल ने बताया कि पिछले मंगलवार को भी मकसूद चिड़ियाघर गया था और वापस आकर उसने बच्चों को सफेद बाघ की कहानी सुनाई थी। आदिल ने आगे बताया कि मकसूद ने कक्षा 8 में स्कूल छोड़ दिया था और तब से वह मजदूरी करता था।

मकसूद के रिश्तेदार बताते हैं कि उसकी मौत उसके माता-पिता को फिर से साथ लाई है। वो दोनों पिछले कई सालों से कुछ निजी कारणों से अलग रह रहे थे। मकसूद अपनी मां इशरत के साथ रहता था जो घरों में काम करती है। मकसूद के पिता महफूज अलियास परदेसी रिक्शा खींचने का काम करते हैं।

पास ऐसा कोई नहीं था जिससे वह अपना दुख बता सकें। इस समय उन्हें मकसूद के पिता की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हुई। इसके बाद दोनों ही वहां गए और एक साथ पूरी परिस्थिति का सामना किया।

मकसूद की पत्नी फातिमा अपने मायके में है क्योंकि वह सात महीने के गर्भ से है। मकसूद के दादा ताहिर ने बताया कि फातिमा ने जब टीवी पर अपने पति को बाघ द्वारा मारते हुए देखा तो वो ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी।

टीवी पर मंगलवार पूरे दिन और बुधवार को भी बार-बार यह हादसा दोहराया जाता रहा, जिसके बाद फातिमा की तबियत खराब हो गई और कोई भी उसे समझा नहीं पा रहा है। इस खबर को सुनने के बाद ‌फातिमा दिल्ली के लिए निकल चुकी है।

ब‌िना स‌िम का मोबाइल ल‌िए घूमता था मकसूद

Delhi Zoo Incident - Maqsood's obsession for tigers took his life

मकसूद की मां इशरत ने बताया कि मकसूद की कोई स्थायी नौकरी नहीं थी। वह कई बार नौकरियां छोड़ चुका था। मकसूद को आरएमएल हॉस्पिटल भी ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा था। उसकी हालत में कुछ सुधार हो भी रहा था।

अपने सरल और भुलक्कड़ स्वभाव के कारण मकसूद के मालिक उससे नाराज रहते थे। उसने माल ढुलाई का अपना काम इसलिए गंवा दिया क्योंकि वह काम छोड़कर जानवरों का पीछा करने चला गया था। उस नौकरी में मकसूद को 100-150 तक के बीच में कुछ भी मिल जाता था।

मकसूद का आखिरी मालिक, ‌ललित था जिसकी कार्डबोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। ललित ने बताया कि मकसूद अक्सर दूसरों का काम करता था और माल छोड़कर चला जाता था, जिसकी वजह से ललित को गुस्सा आ गया और चार महीने पहले उसने मकसूद को नौकरी से निकाल दिया।

मकसूद के पड़ोसी उसे खुशदिल और अपने में रहने वाला बंदा मानते थे क्योंकि वह बहुत कम ही किसी से बात करता था और कानों में इयरफोन लगाकर चलता था। मकसूद के पूर्व सहपाठी और मकसूद को एक स्थानीय फैक्ट्री में काम दिलाने वाले सतीश का कहना है कि मकसूद के मोबाइल में सिम नहीं था।

मोबाइल का इस्तेमाल मकसूद केवल फोटो खींचने और गाने सुनने के लिए करता था। उसके फोन में टाइगर की तस्वीरें भी थीं। मकसूद की लाश उसके परिवार को बुधवार दोपहर में सौंपी गई, जिसके बाद उसे पास के कब्रिस्तान में दफनाया गया।

साभारः टाइम्स ऑफ इं‌ड‌िया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed