फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many leaders of BJP and BSP joined Congress

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा और बसपा के कई नेता

Thu, 09 Jan 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
Many leaders of BJP and BSP joined Congress
दल-बदल - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को भाजपा नेता राजेश कुमार सिसोदिया, दीपक कुमार व नरेश कुमार मलखीया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उधर, बहुजन समाज पार्टी के लोकेश कुमार भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित राजीव भवन में वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को कांग्रेस का पटका, माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार, महिला अध्यक्ष राजकुमारी, सचिव अनिल शील भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मुकेश शर्मा ने कहा कि मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र समेत पूरी दिल्ली में दलित वर्ग के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। इसके अलावा जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के भी पार्टी में शामिल होने के लिए तांता लगा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छानबीन के बाद ही पार्टी में नेताओं को शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 बनाम पांच साल, उपलब्धियों के जरिये घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस 

विधानसभा चुनाव के लिए तेज हुई सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने घर-घर पहुंचने की तैयारी पूरी कर ली है। सोशल मीडिया के जरिये कंाग्रेस के 15 वर्ष बनाम दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पांच वर्ष की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र होगा। 

इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी हो चुकी है, जिसे प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा के साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा। खास बात यह है कि इस अभियान के तहत पार्टी की तरफ से आरोप नहीं लगाए जाएंगे बल्कि उपलब्धियों की तुलना से मतदाताओं में पार्टी अपनी पैठ मजबूत बनाएगी। 

राष्ट्रीय स्तर पर सोशल साइट्स पर कांग्रेस के फॉलोवर की संख्या पांच लाख से अधिक है। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी दिल्ली में पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान की योजनाओं की बारीकियों का हवाला देते हुए पिछले पांच वर्षों के दौरान आप सरकार से तुलना करेगी। 

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा भी लोगों के घरों तक पहुंचने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां पहले से कर ली गई हैं। अब टिकट मिलने का इंतजार है, ताकि उम्मीदवार इसे धरातल पर उतारकर पार्टी की स्थिति मजबूत करें। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अभी भी दर्जनों ग्रुप से पार्टी जुड़ी हुई है, जिसमें रोजाना बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed