डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर से दस्तावेज चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के कैंप ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी का पता शुक्रवार(30 दिसंबर) सुबह कार्यालय खुलने पर चला।
यह चोरी सिसोदिया के पटपड़गंज के ईस्ट विनोद नगर स्थित कैंप ऑफिस में हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार उनके ऑफिस से 2 कंप्यूटर, कई महत्वपूर्ण कागजात और खाली लेटर हेड चोरी में गए हैं।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी दफ्तर का ताला तोड़कर की गई है। आज सुबह जब लोग ऑफिस पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और कई सामान गायब थे।
इसी साल जुलाई में सिसोदिया के मीडिया एडवाइजर के घर भी हुई थी चोरी
सुबह 8 बजे 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि इसी साल जुलाई में मनीष सिसोदिया के मीडिया एडवाइजर अरुणोदय प्रकाश के घर से भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी हुई थी।