फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many flights and operations affected due to light fog amid seasonal yellow alert in Delhi

दिल्ली में मौसम सर्द: आसमान में छाया कोहरा, परिचालन से लेकर कई उड़ानें प्रभावित... ये इलाका सबसे ज्यादा ठंडा

Mon, 05 Feb 2024 10:24 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 10:24 AM IST
सार

दिल्ली में मौसमी यलो अलर्ट के बीच हल्के कोहरे की वजह से कई उड़ान और परिचालन प्रभावित हुए। सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। साथ ही, घने कोहरे का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Many flights and operations affected due to light fog amid seasonal yellow alert in Delhi
दिल्ली में हल्का कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। जहां एक तरफ मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। साथ ही, घने कोहरे का अनुमान जताया है। वहीं दूसरी तरफ सुबह कोहरे की हल्की परत नजर आई। जिसकी वजह से फिर से यात्रियों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन

कोहरे से उड़ानों पर असर
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कोहरे की हल्की परत की वजह से कई उड़ानों में देरी हो गई और वहीं उड़ान का परिचालन भी प्रभावित हुआ। आज सुबह छह बजकर 35 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोहरा दिखा। इसके अलावा दिल्ली के एम्स इलाके में सुबह 7.45 बजे आसमान में कोहरे की हल्की परत नजर आई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में ऐसा रहा रविवार
मौसम में आए बदलाव के बाद रविवार को दोपहर बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। सुबह कई इलाकों में बारिश हुई और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 एमएम बारिश हुई। पालम में सबसे ज्यादा 2.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

दिल्ली का ये इलाका रहा सबसे ज्यादा ठंडा
मयूर विहार का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 10 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्य बर्फबारी हो सकती है। अभी वर्तमान में जो स्थिति बन रही है। उत्तरी पाकिस्तान के पश्चिमी विषोभ की वजह से मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हमें उम्मीद है कि पंजाब, हरियाणा और एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।


राजधानी में हवा की गति कम होने से रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार के मुकाबले 74 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शादीपुर का इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। वहीं,13 इलाकों की हवा बेहद खराब रही, जबकि 15 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। साथ ही, चार इलाकों की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed