फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many escaped after police received a doctor's girlfriend, will now Chhattisgarh police

पुलिस को कई दबिश के बाद भी नहीं मिली डॉक्टर की प्रेमिका, अब छत्तीसगढ़ जाएगी पुलिस

Sun, 10 Jul 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 10 Jul 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
Many escaped after police received a doctor's girlfriend, will now Chhattisgarh police
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर कपिल भाटी आत्महत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को उनकी प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। दिल्ली समेत कई शहरों से खाली हाथ लौट आई। पुलिस प्रशिक्षु डीएसपी से भी बयान लेगी
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-15 निवासी डॉ. इंद्रजीत भाटी के बेटे डॉ. कपिल भाटी ने 3 जुलाई को सेक्टर-27 स्थित सब माल में पिस्टल से गोली मारकर सुइसाइड कर लिया था।

सुइसाइड से पहले 7 पेज का नोट भी लिखा था, जिसमें डॉक्टर कपिल ने मौत का जिम्मेदार प्रेमिका, उसके भाई और माता-पिता के अलावा डीएसपी प्रशिक्षु पर आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

छत्तीसगढ़-रायपुर में दबिश देने के लिए रवाना हुई पुलिस

Many escaped after police received a doctor's girlfriend, will now Chhattisgarh police
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दिल्ली स्थित प्रेमिका के हॉस्टल के अलावा दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वहां युवती नहीं मिली।

एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अब पुलिस डॉक्टर की प्रेमिका के घर छत्तीसगढ़-रायपुर में दबिश देने के लिए रवाना हो गई है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को तलाश करने के लिए उनके रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी है। पुलिस डीएसपी से भी बयान लेगी। 

मॉल के बार नहीं सीसीटीवी कैमरा
डॉक्टर कपिल भाटी के  परिजनों को यह भी अंदेशा है कि आरोपी लड़की और उसके परिजन रुपयों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वह उसकी हत्या भी करा सकते हैं इसलिए शनिवार को परिजनों ने सेक्टर-27 की सबमॉल पार्किंग में सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लेकिन उन्हें पार्किंग में कोई कैमरा ही नहीं मिला। रविवार को परिजन फिर पार्किंग में जाएंगे और वहां आने-जाने वाले लोगों से घटना की जानकारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed