फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many congress leaders joined aap in presence of aap mla atishi

Rajendra Nagar By-Election: कांग्रेसी नेताओं ने थामा आप का दामन, टोपी और पटका पहन सभी पार्टी में हुए शामिल

Tue, 14 Jun 2022 03:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jun 2022 03:12 AM IST
सार

आप विधायक आतिशी की उपस्थिति में कांग्रेस नेता हरचरण सिंह, अमरदीप सिंह और सम्राट सिंह समेत कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 

विज्ञापन
many congress leaders joined aap in presence of aap mla atishi
राजेंद्र नगर विधानसभा के आप प्रत्याशी के समर्थन में जनसंवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक पार्टी बदलने का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। इन दिनों इनकी नजर राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं पर ज्यादा है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और मुफ्त वाईफाई समेत कई क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे है।  
विज्ञापन


आप विधायक आतिशी की उपस्थिति में कांग्रेस नेता हरचरण सिंह, अमरदीप सिंह और सम्राट सिंह समेत कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि जो लोग राजेंद्र नगर इलाके में विकास चाहते हैं, वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। हमें खुशी है कि राजेंद्र नगर के इतने वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। हरचरण सिंह पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी में थे। इस मौके पर हरचरण सिंह ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में बेहतर काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed