फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many clone trains missing from IRCTC website

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से गायब रहीं कई क्लोन ट्रेन, हेल्प डेस्क पर भी नहीं मिली जानकारी

Sun, 20 Sep 2020 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
Many clone trains missing from IRCTC website
परेशानी... - फोटो : अमर उजाला

सोमवार से क्लोन ट्रेनें चलने लगेंगी। पिछले सप्ताह यह ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई थी। शनिवार से ऑनलाइन टिकट बुकिंग का भी एलान किया गया लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कई क्लोन ट्रेनें शनिवार शाम तक गायब रहीं। ट्रेन की टिकट बुकिंग कराने में बेहद परेशानी हुई। आईआरसीटी की ‘दिशा’ ऑनलाइन हेल्पलाइन डेस्क पर भी इन की जानकारी नहीं थी। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले सप्ताह 19 जोड़ी क्लोन ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। इन ट्रेनों को विभिन्न रूटों पर 21 सितंबर से चलाया जाना है। शनिवार देर शाम तक जब ऑनलाइन चेक किया गया तो बुकिंग के लिए कोई ऑप्शन ही नहीं दिखा। 
विज्ञापन


कानपुर, गोरखपुर, आएसाबाग, बरौनी के रास्ते चलने वाली दिल्ली-सहरसा (0510/1830) स्पेशल क्लोन ट्रेन आईआरसीटीसी के वेबसाइट से गायब थी। इस रूट पर सिर्फ वैशाली ही वेबसाइट पर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी, लखनऊ के रास्ते चलने वाली नई दिल्ली-राजगीर (0230/0900) क्लोन ट्रेन की टिकट भी वेबसाइट पर नहीं मिली। नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (0700/1215) क्लोन ट्रेन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी परेशानी हुई।


अगले महीने से चलने लगेगी तेजस एक्सप्रेस
देश की पहली कारपोरेट ट्रेन लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस अक्तूबर से चलने लगेगी। ट्रेन का संचालन करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने इसके संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि 10 से 15 अक्तूबर के बीच संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा।

तेजस एक्सप्रेस अपनी खास यात्री सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इस ट्रेन में बेहतरीन खाना, नाश्ता और पेय मुफ्त है। हालांकि कानपुर के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए पर्याप्त ट्रेनें हैं लेकिन तेजस एक्सप्रेस उनसे अलग है। इसके अलावा उज्जैन जाने वालों के लिए भी काशी-महाकाल एक्सप्रेस की खासी डिमांड है। ट्रेन की 40 से 50 प्रतिशत तक सीटें कानपुर के यात्रियों से ही भरती हैं। 


आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर अमित सिन्हा ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस का संचालन अक्तूबर के मध्य से होने लगेगा। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक अमित गुप्ता पूरी तैयारी कर चुके हैं। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही संचालन शुरू हो जाएगा। तेजस के बाद दूसरी कारपोरेट ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस का भी संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed