Delhi Hospital Fire: दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में भीषण आग, सात नवजात की मौत; LG बोले- दोषियों को सजा मिलेगी
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई। आग में सात नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विस्तार
अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
शाहदरा जिले के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।
विवेक विहार, दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से अनेक बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। मैं इस घटना में घायल हुए अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 26, 2024
एलजी ने मुख्य सचिव से जांच कराने को कहाबच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का… https://t.co/eJuj2y9b1w
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 26, 2024
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की दुखद घटनाओं की मुख्य सचिव से जांच कराने को कहा है। साथ ही पुलिस कमिश्नर को सभी आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं सभी को राहत का आश्वासन देता हूं और सुनिश्चित करूंगा कि दोषियों को सजा दी जाए।
Have asked Chief Secy to institute an inquiry into the tragic incidents of fire in children's hospital in Delhi. Also instructed CP to ensure all that is needful.
— LG Delhi (@LtGovDelhi) May 26, 2024
My heartfelt condolences to bereaved families.
I assure all relief & will ensure that guilty are brought to book.