{"_id":"5e255beb8ebc3e4b017f81ad","slug":"many-affected-as-student-mistakes-between-perfume-and-poisonous-spray","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: परफ्यूम समझकर छात्र ने छिड़क दिया जहरीला स्प्रे, शिक्षक समेत 10 बच्चे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: परफ्यूम समझकर छात्र ने छिड़क दिया जहरीला स्प्रे, शिक्षक समेत 10 बच्चे बेहोश
Mon, 20 Jan 2020 01:21 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में जहरीला स्प्रे छिड़कने से एक शिक्षक समेत 10 बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों समेत बेहोश शिक्षक को जनहित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इनकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा का एक छात्र परफ्यूम समझ कर मिर्च वाला स्प्रे क्लास में ले आया था। जिसे छिड़कने के कारण बच्चे और शिक्षक बेहोश हो गए।
विज्ञापन