फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many Aam Aadmi Party leaders join BJP in Delhi

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को झटका: 'झाड़ू' छोड़ कई नेता भाजपा में शामिल, टाइटलर और चंद्रकांता ने भी थामा कमल

Sun, 08 Oct 2023 07:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 07:41 PM IST
सार

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से विजय टाइटलर और डॉ. चंद्रकांता थे। माना जाता है कि राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सदस्य व इलाके के पूर्व विधायक राघव चड्ढा और उपचुनाव में दुर्गेश पाठक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Many Aam Aadmi Party leaders join BJP in Delhi
कई आप नेता भाजपा में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टी के नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को राजेंद्र नगर, करोल बाग और नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों के बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा 500 से अधिक युवा और महिला वॉलंटियर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से विजय टाइटलर और डॉ. चंद्रकांता थे। माना जाता है कि राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सदस्य व इलाके के पूर्व विधायक राघव चड्ढा और उपचुनाव में दुर्गेश पाठक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा देव नगर एमसीडी चुनाव में पार्षद प्रत्याशी रही ज्योति बडिवाल और अमरजीत सिंह ने भाजपा का दामन थामा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नांगलोई में महिला सशक्तिकरण अभियान से जुड़ी भारती रछौया, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के संयुक्त सचिव अक्षय कुमार, राजबीर, हेमराज राठौड़, पांडव नगर के शाह आलम, वॉलेंटियर किशन कुमार समेत पांच सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महामंत्री योगेन्द्र चांदोलिया, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पार्टी के नए सदस्यों को पार्टी के रंग का पटका एवं माला पहनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed