{"_id":"59a427a24f1c1bb5018b458d","slug":"manoj-tiwari-took-charge-of-defeat-in-bawana-by-poll-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद सामने आए मनोज तिवारी, कहा- इस पराजय की जिम्मेदारी मेरी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के बाद सामने आए मनोज तिवारी, कहा- इस पराजय की जिम्मेदारी मेरी है
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:54 PM IST
सार
तिवारी ने ली भाजपा की हार की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बवाना विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में हार पर पार्टी का हर कदम पर बचाव किया है। एक ओर उन्होंने पार्टी की हार की स्वयं जिम्मेदारी ली है। वहीं दूसरी ओर उनका कहना है कि बवाना विस क्षेत्र आम आदमी पार्टी के कब्जे में था।
विज्ञापन
इस कारण आप ने अपनी सीट बचा ली है। बवाना विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम आते ही प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी तत्काल मीडिया के समक्ष आए और उन्होंने हार की जिम्मेदारी ले ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी लेते हैं। क्योंकि जीत सबकी होती हैं, लेकिन हार की जिम्मेदारी सिर्फ कैप्टन की होती है। उन्होंने कहा कि इस हार की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा चुनाव के दौरान हुई गलतियों से सबक लेते हुए उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन